शामली में हाईटेंशन बिजली के तार की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत

Ads

शामली में हाईटेंशन बिजली के तार की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत

  •  
  • Publish Date - August 1, 2026 / 08:55 PM IST,
    Updated On - August 1, 2026 / 08:55 PM IST

मुजफ्फरनगर (उप्र), एक अगस्त (भाषा) शामली जिले में शनिवार को एक घर के अंदर हाई-टेंशन बिजली के तार के चपेट में आने से करंट लगने से एक बुज़ुर्ग महिला और उसकी बहू समेत दो महिलाओं की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान आदर्श मंडी पुलिस थाना इलाके के कसेरवा गांव निवासी बातून खातून (80) और उनकी बहू खुशनुमा (40) के तौर पर हुई है।

थाना प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि यह घटना तब हुई जब बुजुर्ग महिला ने लाइट जलाने की कोशिश की।

बताया जा रहा है कि वह एक हाई-टेंशन बिजली तार के संपर्क में आ गईं और उन्हें बचाने की कोशिश में खुशनुमा को भी करंट लग गया।

उन्होंने बताया कि दोनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई।

एसएचओ ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है।

भाषा सं आनन्द संतोष

संतोष