कांवड़ यात्रा पर निकली महिला ने अस्पताल में दिया जुड़वां बच्चों को जन्म

Ads

कांवड़ यात्रा पर निकली महिला ने अस्पताल में दिया जुड़वां बच्चों को जन्म

  •  
  • Publish Date - August 3, 2026 / 04:12 PM IST,
    Updated On - August 3, 2026 / 04:12 PM IST

मुजफ्फरनगर (उप्र), तीन अगस्त (भाषा) कांवड़ यात्रा के दौरान मुजफ्फरनगर से गुजर रही एक गर्भवती महिला ने सोमवार को जिला अस्पताल में जुड़वां बच्चों को जन्म दिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने संवाददाताओं को बताया कि दिल्ली की रहने वाली गर्भवती महिला नेहा कांवड़ यात्रा पर निकली थी और इसी बीच मुजफ्फरनगर में प्रसव पीड़ा शुरू होने पर पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया।

कुमार ने बताया कि प्रसूता और उसके दोनों बच्चे स्वस्थ हैं।

अस्पताल का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार प्रसूता महिला को शुभकामनाएं देते हुए कह रहे हैं, ”हम आपके बच्चों का नामकरण भी कर रहे हैं, क्या आप स्वीकार कर रही हैं? हम उन्हें गणेश और कार्तिक नाम से जानना चाहते हैं। ऐसा ठीक रहेगा? आपकी सहमति आवश्यक है ना।”

भाषा सं. सलीम अमित

अमित