मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा को देखते हुए सभी शिक्षण संस्थान तीन से 10 अगस्त तक बंद रहेंगे

Ads

मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा को देखते हुए सभी शिक्षण संस्थान तीन से 10 अगस्त तक बंद रहेंगे

  •  
  • Publish Date - August 1, 2026 / 09:04 PM IST,
    Updated On - August 1, 2026 / 09:04 PM IST

मुजफ्फरनगर (उप्र), एक अगस्त (भाषा) मुजफ्फरनगर जिले में कांवड़ यात्रा के कारण सभी स्कूल और कॉलेज तीन अगस्त से 10 अगस्त तक बंद रहेंगे। शनिवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

बयान के अनुसार जिलाधिकारी (डीएम) उमेश मिश्रा ने कांवड़ यात्रा की वजह से जिले के सभी शिक्षण संस्थानों को बंद करने का आदेश दिया है। कांवड़ यात्रा 30 जुलाई से शुरू हो गई है।

11 अगस्त को शिवरात्रि तक जलाभिषेक के लिए भारी भीड़ उमड़ती है। श्रावण मास 28 अगस्त को समाप्त हो रहा है।

इस बीच, हरिद्वार से कांवड़ यात्रियों का आगमन शुरू हो गया है। जिला प्रशासन ने कांवड़ यात्रा को सुचारु और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के इंतजाम किए हैं।

भाषा सं आनन्द संतोष

संतोष