मुजफ्फरनगर में अवैध पटाखा फैक्टरी में आग लगने से दो नाबालिग मजदूर झुलसे, मालिक फरार

Ads

मुजफ्फरनगर में अवैध पटाखा फैक्टरी में आग लगने से दो नाबालिग मजदूर झुलसे, मालिक फरार

  •  
  • Publish Date - April 18, 2026 / 01:51 PM IST,
    Updated On - April 18, 2026 / 01:51 PM IST

मुजफ्फरनगर (उप्र), 18 अप्रैल (भाषा) मुजफ्फरनगर जिले के रतनपुरी थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर माफी गांव में अवैध पटाखा फैक्टरी में आग लगने से दो नाबालिग मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) यतेंद्र सिंह नागर ने बताया कि शुक्रवार को हुई इस घटना में घायलों की पहचान कासिम (15) और हजेफा (16) के रूप में हुई है।

सूचना मिलते ही पुलिस और दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और गंभीर हालत में दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया।

उन्होंने बताया कि फैक्टरी में बिना लाइसेंस के अवैध रूप से पटाखे बनाए जा रहे थे।

हादसे के बाद फैक्टरी मालिक मौके से फरार हो गया। सीओ ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भाषा सं आनन्द संतोष

संतोष