मुजफ्फरनगर, 20 जुलाई (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में करनाल-मेरठ राजमार्ग पर कार और एम्बुलेंस की आमने-सामने की टक्कर में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, बुढ़ाना थाना क्षेत्र के भासाना गांव के पास करनाल-मेरठ राजमार्ग पर रविवार रात करीब 12 बजे कार और एम्बुलेंस की आमने-सामने टक्कर हो गई।
पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) गजेंद्र पाल सिंह ने पत्रकारों को बताया कि मृतकों की पहचान सीमा (45) और मोनू (30) के रूप में हुई है।
उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
अधिकारी ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया। भाषा सं आनन्द जितेंद्र
जितेंद्र