मुजफ्फरनगर : खेत में महिला का जला हुआ शव मिला
मुजफ्फरनगर : खेत में महिला का जला हुआ शव मिला
मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) नौ अप्रैल (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के चापर थाना क्षेत्र के कुतुबपुर गांव में खेत से कलावती नाम की 60 वर्षीय महिला का जला हुआ शव बरामद हुआ है। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि मृतक के बेटे नरेश पाल द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, शुक्रवार शाम उसकी मां खेतों में गई थी, लेकिन घर नहीं लौटी।
शिकायत के मुताबिक, बाद में महिला का जला हुआ शव खेत में पाया गया।
थाना अध्यक्ष आशुतोष सिंह ने बताया कि कलावती के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है।
भाषा
सं जफर पारुल
पारुल

Facebook


