नक्सल-मुक्त भारत अब सिर्फ लक्ष्य नहीं, हकीकत बनता भविष्य है : केशव प्रसाद मौर्य

Ads

नक्सल-मुक्त भारत अब सिर्फ लक्ष्य नहीं, हकीकत बनता भविष्य है : केशव प्रसाद मौर्य

  •  
  • Publish Date - November 29, 2025 / 07:40 PM IST,
    Updated On - November 29, 2025 / 07:40 PM IST

लखनऊ, 29 नवंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस का हाथ, नक्सलवाद के साथ है, लेकिन नक्सल-मुक्त भारत अब सिर्फ लक्ष्य नहीं, हकीकत बनता भविष्य है।

उपमुख्यमंत्री मौर्य ने अपने आधिकारिक ”एक्‍स” खाते पर एक पोस्ट में कहा, ”कांग्रेस का हाथ, नक्सलवाद के साथ, दशकों तक कांग्रेस की ढुलमुल नीतियों और वैचारिक ढील ने ‘लाल आतंक’ को पनपने दिया।”

उन्‍होंने कहा कि ”पशुपति से तिरुपति तक तथाकथित ‘लाल गलियारा’ बनाने का सपना देखने वाले नक्सलियों को राजनीतिक संरक्षण और वैचारिक ऑक्सीजन मिलती रही और देश विकास की राह में पीछे धकेला जाता रहा।”

मौर्य ने कहा, ”लेकिन, अब हालात बदल चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के निर्णायक नेतृत्व में स्पष्ट नीति, आक्रामक सुरक्षा अभियान और विकास-केन्द्रित मॉडल ने नक्सलवाद की रीढ़ तोड़ दी है।”

मौर्य ने कहा, ” जहां कभी ‘लाल सलाम’ सुनाई देता था वहां आज सबका साथ, सबका विकास के मूलमंत्र के साथ ‘वंदे मातरम’ की गूंज सुनाई दे रही है। कांग्रेस के समय में कई जिलों में फैला लाल आतंक अब चंद इलाकों तक सिमट चुका है और नक्सल-मुक्त भारत अब सिर्फ लक्ष्य नहीं, हकीकत बनता भविष्य है।”

भाषा

आनन्द रवि कांत