विकसित भारत के लक्ष्य को गति देने पर नीति आयोग की बैठक में हुई चर्चा : योगी आदित्यनाथ

Ads

विकसित भारत के लक्ष्य को गति देने पर नीति आयोग की बैठक में हुई चर्चा : योगी आदित्यनाथ

  •  
  • Publish Date - June 11, 2026 / 08:52 PM IST,
    Updated On - June 11, 2026 / 08:52 PM IST

लखनऊ, 11 जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में नयी दिल्ली में आयोजित नीति आयोग की 11वीं शासी परिषद की बैठक में समावेशी मानव विकास, सुशासन और जनभागीदारी के माध्यम से विकसित भारत के लक्ष्य को आगे बढ़ाने पर विस्तृत चर्चा हुई।

योगी आदित्यनाथ ने नीति आयोग की शासी परिषद की बैठक में भाग लेने के बाद सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर इसकी जानकारी साझा की।

मुख्यमंत्री ने अपने पोस्ट में कहा, ‘‘आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की अध्यक्षता में नयी दिल्ली में आयोजित नीति आयोग की 11वीं शासी परिषद की बैठक में सहभागी हुआ। यह बैठक वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण के लिए समावेशी मानव विकास विषय पर केंद्रित रही।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मानव विकास, सुशासन और जनभागीदारी के माध्यम से विकसित भारत के संकल्प को नयी गति देने के विषय पर सार्थक और व्यापक चर्चा हुई।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप राष्ट्रीय विकास एजेंडा को आगे बढ़ाने में सक्रिय और महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

भाषा

राजेंद्र रवि कांत