Noida Online Friendship Club Fraud Gang : पहले ऑनलाइन दोस्ती, फिर मिलने का बुलावा… इसके बाद युवकों के साथ होता था ऐसा खेल कि उड़ जाते थे होश

नोएडा पुलिस ने ऑनलाइन फ्रेंडशिप के नाम पर युवकों को फंसाकर लूट करने वाले गैंग का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में 3 युवतियों समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Noida Online Friendship Club Fraud Gang  : पहले ऑनलाइन दोस्ती, फिर मिलने का बुलावा… इसके बाद युवकों के साथ होता था ऐसा खेल कि उड़ जाते थे होश

Noida Online Friendship Club Fraud Gang / Image Source : SCREENGRAB

Modified Date: July 6, 2026 / 02:39 pm IST
Published Date: July 6, 2026 2:33 pm IST
HIGHLIGHTS
  • ऑनलाइन फ्रेंडशिप क्लब की आड़ में कथित लूट का खेल।
  • सोशल मीडिया पर दोस्ती कर युवकों को जाल में फंसाने का आरोप।
  • पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर अन्य मामलों की जांच कर रही है।

नोएडा : Noida Online Friendship Club Fraud Gang उत्तर प्रदेश की नोएडा पुलिस ने युवाओं को अपने जाल में फंसाकर लूटने वाले एक बेहद शातिर गैंग का पर्दाफाश किया है। यह गैंग ऑनलाइन फ्रेंडशिप क्लब चलाकर लड़कों को दोस्ती के जाल में फंसाता था और फिर उन्हें मिलने के बहाने बुलाकर लूटपाट की वारदात को अंजाम देता था। पुलिस ने इस गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें 3 लड़कियां भी शामिल हैं।

क्या है पूरा मामला ?

पुलिस के अनुसार, यह गैंग सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के जरिए एक्टिव था। Noida Police Arrested Nidhi Priyanka Kajal Yadav गिरोह में शामिल लड़कियां पहले लड़कों से ऑनलाइन दोस्ती करती थीं और फिर उन्हें मीठी-मीठी बातों में फंसाकर किसी सुनसान या तय जगह पर मिलने के लिए बुलाती थीं। जैसे ही पीड़ित लड़का वहां पहुंचता था, गैंग के बाकी सदस्य वहां आकर हथियारों या धमकी के बल पर उसका सब कुछ लूट लेते थे।

पांच लोगो को पुलिस नई किया गिरफ्तार

Social Media Friendship Loot Case नोएडा पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए गैंग के 5 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान निधि यादव,प्रियंका यादव,काजल उर्फ रिया यादव,ओमवीर यादव,मंजेश यादव के रूप में हुई है। पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि अब तक इन लोगों ने कितने लड़कों को अपनी ठगी और लूट का शिकार बनाया है।

इन्हें भी पढ़ें :


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.