बलिया में घर के पास गड्ढे में गिरने से डेढ़ वर्ष के बच्चे की मौत

Ads

बलिया में घर के पास गड्ढे में गिरने से डेढ़ वर्ष के बच्चे की मौत

  •  
  • Publish Date - July 28, 2024 / 05:15 PM IST,
    Updated On - July 28, 2024 / 05:15 PM IST

बलिया (उप्र) 28 जुलाई (भाषा) बलिया जिले के सिकंदरपुर थाना इलाके के एक गांव में रविवार दोपहर डेढ़ वर्ष के बच्चे की खेलते-खेलते गड्ढे में गिर जाने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी है।

पुलिस के अनुसार, सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के घुरी बाबा के टोला गांव में रविवार दोपहर अव्यांश यादव खेलते समय अचानक घर के पास बने एक गड्ढे में गिर गया।

पुलिस ने बताया कि बच्चे की मां अमृता को जब घर के आंगन में अव्यांश नहीं दिखा तो वह उसकी खोजबीन करने लगी और इस दौरान अमृता गड्ढे के पास गई तो बच्चा उसमें पड़ा मिला।

पुलिस के मुताबिक, परिजन तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर ले गए, जहां से उसे जिला चिकित्सालय भेज दिया गया। जिला चिकित्सालय में चिकित्सक ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।

भाषा सं आनन्द नोमान

नोमान

ताजा खबर