बलिया में मंदिर में स्थापित मां काली की मूर्ति क्षतिग्रस्त करने के आरोप में एक गिरफ्तार

Ads

बलिया में मंदिर में स्थापित मां काली की मूर्ति क्षतिग्रस्त करने के आरोप में एक गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - July 19, 2026 / 07:13 PM IST,
    Updated On - July 19, 2026 / 07:13 PM IST

बलिया, 19 जुलाई (भाषा) उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में ताड़ी बडागांव गांव में एक मंदिर में स्थापित मां काली की मूर्ति को कथित रूप से क्षतिग्रस्त करने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, भीमपुरा मार्ग स्थित मंदिर में स्थापित मूर्ति को शुक्रवार देर रात कथित रूप से क्षतिग्रस्त किया गया।

उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं ने मूर्ति को क्षतिग्रस्त अवस्था में देखा और इसकी सूचना दी।

पुलिस ने इस मामले में अमित सिंह नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, गांव के निवासी विशाल सिंह की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

भाषा

सं, आनन्द रवि कांत