श्रद्धालुओं से भरी गाड़ी अनियंत्रित होकर पलटी : एक व्यक्ति की मौत, 31 जख्मी
श्रद्धालुओं से भरी गाड़ी अनियंत्रित होकर पलटी : एक व्यक्ति की मौत, 31 जख्मी
कौशांबी (उप्र), 10 अगस्त (भाषा) कौशांबी जिले के कोखराज क्षेत्र में सोमवार को राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-19 पर मां शीतला धाम कड़ा स्नान एवं दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरे एक वाहन के अनियंत्रित होकर पलट जाने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई तथा 31 अन्य जख्मी हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस सूत्रों ने यह बताया कि पिपरी थानाक्षेत्र के निजामपुर पुरैनी गांव के 36 श्रद्धालु एक वाहन से मां शीतला कड़ा धाम स्नान एवं दर्शन करने जा रहे थे, तभी कोखराज थानाक्षेत्र में कसिया गांव के पास यह गाड़ी एक बस से आगे निकलने की कोशिश में अनियंत्रित होकर पलट गई।
उन्होंने बताया कि इस हादसे में रामशरण (18) नामक एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई तथा चालक समेत 30 श्रद्धालु घायल हो गए जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह घटना अत्यधिक रफ्तार से गाड़ी चलाने की वजह से हुई है।
उन्होंने बताया कि छह श्रद्धालुओं की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल ले जाने का परामर्श दिया गया है।
भाषा सं सलीम राजकुमार
राजकुमार

Facebook


