चंदौली में ट्रेलर से ऑटो की टक्कर में एक बच्ची की मौत, छह अन्य घायल

चंदौली में ट्रेलर से ऑटो की टक्कर में एक बच्ची की मौत, छह अन्य घायल

चंदौली में ट्रेलर से ऑटो की टक्कर में एक बच्ची की मौत, छह अन्य घायल
Modified Date: September 23, 2025 / 12:07 pm IST
Published Date: September 23, 2025 12:07 pm IST

चंदौली (उप्र) 23 सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के मुगलसराय कोतवाली थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह सड़क किनारे खड़े ट्रेलर (ट्रक) से एक आटो की जबरदस्त टक्कर में तीन साल की बच्ची की मौत हो गई और अन्य छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) गगनराज सिंह ने बताया कि घटना भोर में करीब पांच बजे हुई। मंगरौर निवासी लोग एक महिला का दाह संस्कार करने के लिए बनारस गए हुए थे और वहां से आटो से लौटते समय मुगलसराय थाना क्षेत्र के कटेसर के पास यह हादसा हुआ।

उन्होंने बताया कि हादसे में विकास की तीन साल की बच्ची ॠचा की मौत हो गई जबकि मोहित, बेबी, आनंद, वैशाली, शशि और संजय घायल हो गए। घायलों में छह से 14 वर्ष के तीन नाबालिग बच्चे भी शामिल हैं।

पुलिस ने ट्रेलर को कब्जे में लेने के साथ ही उसके चालक को भी हिरासत में ले लिया है।

एसएचओ ने बताया कि घायलों में दो की हालत गंभीर है, जिन्हें वाराणसी स्थित बीएचयू के ट्रामा सेंटर भेजा गया है।

भाषा सं आनन्द

रंजन

रंजन


लेखक के बारे में