देवरिया में दो मोटरसाइकिलों की टक्‍कर में एक युवक की मौत, एक अन्‍य घायल

Ads

देवरिया में दो मोटरसाइकिलों की टक्‍कर में एक युवक की मौत, एक अन्‍य घायल

  •  
  • Publish Date - June 19, 2026 / 04:59 PM IST,
    Updated On - June 19, 2026 / 04:59 PM IST

देवरिया (उप्र) 19 जून (भाषा) देवरिया जिले के बरियारपुर थानाक्षेत्र में दो मोटरसाइकिलों की टक्‍कर में एक युवक की मौत हो गई और एक अन्‍य घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार देवरिया सदर कोतवाली क्षेत्र के परसिया भंडारी का तौफीक (25) सोनूघाट में मुर्गी की एक दुकान पर कार्य करता था तथा बृहस्‍पतिवार रात दस बजे वह मुर्गा लेने के लिए पंसरही मोड़ के एक पोल्ट्री फार्म जा रहा था।

पुलिस का कहना है कि इसी दौरान बरियारपुर थानाक्षेत्र के पंसरही मोड़ के समीप सामने से आ रही तेज रफ्तार मोटरसाइकिल से उसकी मोटरसाइकिल की भिडंत गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इस हादसे में दोनों मोटरसाइकिलसवार गंभीर रूप से घायल हो गए जिसके बाद उन्हें महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज (देवरिया) ले जाया।

पुलिस के अनुसार मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने तौफीक को मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार युवक की पहचान नहीं हो सकी है।

पुलिस ने कहा कि चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखकर उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।

पुलिस के अनुसार तौफीक के शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है।

देवरिया कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार राय ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है और मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

भाषा सं आनन्‍द राजकुमार

राजकुमार