उत्तर प्रदेश में आरटीई के जरिये एक लाख से अधिक बच्चों को निजी स्कूलों में मिला दाखिला

Ads

उत्तर प्रदेश में आरटीई के जरिये एक लाख से अधिक बच्चों को निजी स्कूलों में मिला दाखिला

  •  
  • Publish Date - April 18, 2026 / 08:07 PM IST,
    Updated On - April 18, 2026 / 08:07 PM IST

लखनऊ, 18 अप्रैल (भाषा) उत्तर प्रदेश में शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम के तहत शैक्षिक सत्र 2026-27 में अब तक एक लाख से अधिक बच्चों को निजी स्कूलों में दाखिला मिल चुका है। बेसिक शिक्षा विभाग के अनुसार, नामांकन प्रक्रिया जारी है और आने वाले चरणों में यह संख्या और बढ़ेगी।

शनिवार को यहां जारी एक सरकारी बयान में आंकड़ों के हवाले से कहा गया कि नामांकन में लखनऊ सबसे आगे है, जहां 7,952 बच्चों को दाखिला मिला है। इसके बाद वाराणसी में 4,957, बुलंदशहर में 4,154 और बदायूं में 3,599 बच्चों का नामांकन हुआ है। मुरादाबाद, आगरा, कानपुर नगर, गोरखपुर, अलीगढ़ और गाजियाबाद भी शीर्ष 10 जिलों में शामिल हैं।

बयान के अनुसार सरकार का कहना है कि आरटीई के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को निजी विद्यालयों में मुफ्त शिक्षा का अवसर मिल रहा है, जिससे शिक्षा में समान अवसर की नींव मजबूत हो रही है।

भाषा आनन्द जोहेब

जोहेब