गाजियाबाद, 30 मई (भाषा) उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में शनिवार को 25 वर्षीय पैरा एथलीट चिराग त्यागी का शव बरामद किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) (कोतवाली-गाजियाबाद) उपासना पांडे ने घटना की पुष्टि करते हुए ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि त्यागी का शव गाजियाबाद जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के साई उपवन में मिला।
उन्होंने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और संभवतः पैरा एथलीट को गोली मारी गई थी।
पुलिस ने बताया कि एथलीट गाजियाबाद का निवासी था।
भाषा सं जफर जितेंद्र
जितेंद्र