फिरोजाबाद में पेट्रोल पंप मालिक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की

Ads

फिरोजाबाद में पेट्रोल पंप मालिक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की

  •  
  • Publish Date - January 13, 2023 / 05:38 PM IST,
    Updated On - January 13, 2023 / 05:38 PM IST

फिरोजाबाद (उप्र) 13 जनवरी (भाषा) फिरोजाबाद शहर के उत्तर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह एक पेट्रोल पंप मालिक ने कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (नगर) सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया कि थाना उत्तर क्षेत्र के गणेश नगर निवासी अविनाश दत्त बंसल (62) का आसफाबाद, थाना रसूलपुर क्षेत्र स्थित गुप्ता फिलिंग स्टेशन के नाम से पेट्रोल पंप है।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार की सुबह बंसल ने अपने निवास पर अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

मिश्रा के मुताबिक परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

उन्होंने बताया कि परिजनों से बातचीत में पता चला कि बंसल काफी समय से बीमार चल रहे थे।

भाषा सं आनन्द धीरज

धीरज