दहशत फैलाने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Ads

दहशत फैलाने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - March 7, 2022 / 10:23 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:37 PM IST

सहारनपुर (उप्र), सात मार्च (भाषा) उतर प्रदेश के सहारनपुर जिले में थाना सदर बाजार के अन्तर्गत चन्द्रनगर क्षेत्र में रविवार को अपने हाथों मे लाठी डण्डे लेकर दहशत फैलाने वाले तीन अभियुक्तों को पुलिस ने सोमवार को गिरफतार कर लिया, जबकि अन्य की तलाश जारी है।

रविवार शाम हुड़दंग मचाते युवकों द्वारा एक युवती के साथ कथित छेड़छाड़ से संबंधित वीडियो वायरल हो गया, जिसका सज्ञांन लेते हुए सहारनपुर के एसएसपी आकाश तोमर ने थाना सदर बाजार पुलिस को इस मामले मे टीम गठित करते हुए कार्यवाही करने के निर्देश दिये थे।

तोमर ने पीटीआई-भाषा को बताया कि इस वीडियो की जांच और संकलित की गई अभिसूचनाओं के आधार पर थाना सदर बाजार में नौ नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला पंजीकृत किया गया।

उन्होंने बताया कि वीडियो मे लाठी डण्डे लिये दिखाई पड़ रहे लडकों मे से चिह्नित तीन अभियुक्तों को दबिश देकर गिरफ्तार किया गया, जिनमें गौरव चैधरी, निखिल और संयम कुमार शामिल हैं।

भाषा सं सुरेश

सुरेश