कौशांबी में पुलिस कांस्टेबल की पत्नी ने आत्महत्या की
कौशांबी में पुलिस कांस्टेबल की पत्नी ने आत्महत्या की
कौशांबी (उप्र), 20 अगस्त (भाषा) कौशांबी जिला पुलिस लाइन में तैनात एक पुलिस कांस्टेबल की पत्नी ने बृहस्पतिवार को यहां किराए के मकान में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।
घटना शाम करीब पांच बजे मंझनपुर की है, जहां कांस्टेबल रवि सिंह अपनी पत्नी शिवानी (23) के साथ रहते थे। दोनो की करीब चार महीने पहले शादी हुई थी।
पुलिस ने कहा कि मूल रूप से इटावा के रहने वाले रवि घटना के समय पुलिस लाइन में ड्यूटी पर थे। जब वह ड्यूटी से लौटे तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। खिड़की से देखने पर रवि ने अपनी पत्नी का शव पंखे से लटका देखा, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को कब्जे में लिया।
पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत ने कहा कि घटना प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रही है। उन्होंने कहा कि फोरेंसिक टीम ने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं।
भाषा सं जफर शफीक
शफीक

Facebook


