उप्र के शामली में पुलिस ने 70 लाख रुपये मूल्य की शराब नष्ट की

Ads

उप्र के शामली में पुलिस ने 70 लाख रुपये मूल्य की शराब नष्ट की

  •  
  • Publish Date - September 24, 2021 / 02:45 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:06 PM IST

मुजफ्फरनगर (उप्र), 24 सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के शामली जिले में पुलिस ने 70 लाख रुपये मूल्य की जब्त की गई अवैध शराब नष्ट कर दी। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस उपाधीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि अदालत की अनुमति के बाद कांधला पुलिस थाना क्षेत्र के एक डंपिंग (कचरा फेंकने वाले स्थल) मैदान में बृहस्पतिवार को 210 पेटी में रखी गई 31,000 लीटर अवैध शराब नष्ट कर दी गई।

भाषा स्नेहा शाहिद

शाहिद