सुलतानपुर (उप्र), 29 मार्च (भाषा) सुलतानपुर जिले के अखंडनगर थाने में तैनात निरीक्षक रविवार शाम को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में लखनऊ स्थित ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने बताया कि अखण्डनगर थाने में तैनात निरीक्षक अरुण कुमार द्विवेदी को उसके घर में संदिग्ध हालात में दायें कंधे के नीचे गोली लग गयी। उन्होंने बताया कि द्विवेदी को सुलतानपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर उसे ट्रामा सेंटर, लखनऊ के लिए रेफर कर दिया।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक प्रथम दृष्टया दुर्घटनावश गोली चलने की बात सामने आ रही है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर निरीक्षक की अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर पड़ी पायी गई थी।
सूत्रों ने बताया कि पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
भाषा सं. सलीम गोला
गोला