sultanpur Father Assault Daughter / Image Source : X
सुल्तानपुर : Sultanpur Father Assault Daughter उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहाँ एक 50 वर्षीय व्यक्ति अपने ही 6 साल की बेटी को बुरी तरह पीटता और उसे नाले के गंदे पानी में धक्का देने की कोशिश कर रहा है , जबकि बच्ची रोते हुए बाहर निकलने के लिए संघर्ष कर रही थी। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। वीडियो के वायरल होते ही पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार ये पूरी घटना 30 मई को तब सामने आई जब ‘विवेक नगर सुल्तानपुर‘ नाम के एक व्हाट्सएप ग्रुप में यह खौफनाक वीडियो शेयर किया गया। Sultanpur Viral Video Case वीडियो में साफ दिख रहा था कि आरोपी ने अपनी बेटी पर शारीरिक हमला किया और उसे सड़क किनारे नाले में फेंक दिया, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर बच्ची को बचाया। इतना ही नहीं, फुटेज में आरोपी हिंसक रूप से अपने घर के दरवाजे को हिलाकर उसे तोड़ने की कोशिश करता भी दिखाई दिया।
इस वीडियो को मुख्य सबूत मानते हुए पुलिस ने योगेंद्र सिंह के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर विस्तृत जांच शुरू की। जांच के दौरान आरोपी की पहचान निराला नगर निवासी मोनू उर्फ योगेंद्र सिंह के रूप में हुई। रविवार को एसआई विनोद कुमार पटेल, हेड कांस्टेबल रूपेश यादव और दीपेश हरदेनिया की पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहाँ से अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
‘ये साइको पिता है या हैवान’
सुल्तानपुर में एक बेरहम पिता ने मासूम बच्ची को नाली में डुबाकर मारने का प्रयास किया. बच्ची रोती-बिलखती रहीं लेकिन हैवान का दिल नहीं पसीजा. मोहल्ले की एक महिला ने वीडियो बनाकर उसका विरोध किया तब कहीं बच्ची की जान बच सकी.
हैवान पिता साइको बताया गया है.… pic.twitter.com/TcvXCy7gKx
— Raju Sharma journalist (@RajuSharmajour1) May 31, 2026