पुलिस का जवान हथकड़ी लगे कैदी के साथ ताजमहल पहुंचा, वीडियो वायरल

Ads

पुलिस का जवान हथकड़ी लगे कैदी के साथ ताजमहल पहुंचा, वीडियो वायरल

  •  
  • Publish Date - July 25, 2024 / 01:15 AM IST,
    Updated On - August 12, 2024 / 03:02 PM IST

आगरा, 24 जुलाई (भाषा) सोशल मीडिया पर एक कथित वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक पुलिसकर्मी हथकड़ी लगे कैदी को ताजमहल ले जाता दिख रहा है। यह वीडियो सामने आने के बाद बुधवार को आगरा पुलिस ने बताया कि कैदी के साथ हिमाचल प्रदेश का एक अधिकारी था।

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने कहा कि कैदी को हथकड़ी लगे होने के कारण ताजमहल में प्रवेश नहीं दिया गया।

ताज सुरक्षा के सहायक पुलिस आयुक्त सैयद अरीब अहमद ने कहा कि इंटरनेट पर वायरल हुआ वीडियो पुराना है।

उन्होंने खबरों का हवाला देते हुए कहा कि कैदी के साथ दिख रहा व्यक्ति हिमाचल प्रदेश का पुलिसकर्मी है।

उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश पुलिस को मामले की जानकारी दे दी गई है और इस संबंध में जांच जारी है।

सूत्रों के अनुसार यह घटना मंगलवार की है।

भाषा सं खारी जोहेब

जोहेब