Prayagraj Triple Murder Case: यूपी के प्रयागराज में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां यमुनानगर जोन के मेजा थाना क्षेत्र के कुकुरकटवा गांव में ट्रिपल मर्डर (UP Triple Murder Case) के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई। बताया जा रहा है कि श्यामलाल गुलजार और दो भाई की पत्नियों की सर कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। तीनों के शव घर से लगभग 20 मीटर की दूरी पर मिले हैं। फिलहाल वारदात किसने की, अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। घर में सिर्फ 4 लोग मौजूद थे। अब सिर्फ एक वृद्ध महिला जीवित बची है।
सोते वक्त किया गया क़त्ल
Prayagraj Triple Murder Case मिली जानकारी के अनुसार, घटना सोमवार देर रात 1 बजकर 30 मिनट के आसपास की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही प्रयागराज पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि कुकुरकटवा गांव में तीनों बुजुर्गों की सोते वक्त हत्या की गई है। जिसमें अमरावती देवी पति नींबूलाल उम्र लगभग 65 साल, इंद्रावती देवी पत्नी दूधनाथ उम्र लगभग 62 साल और श्याम लाल पुत्र गुलजार उम्र 65 साल बताई जा रही है। शुरुआती जांच के मुताबिक पुलिस को आशंका है कि आपसी रंजिश के चलते इस हत्याकांड की वारदात को अंजाम दिया गया है।
तीनों की सिर कुचलकर हत्या
Prayagraj Triple Murder Case पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद मौके पर प्रयागराज एडिशनल फील्ड यूनिट, डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम ने भी पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि तीनों (UP Triple Murder Case) की हत्या सिर कुचलकर की गई है। पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है।