Govt Employees Arrears Payment Order: सरकारी कर्मचारियों को गणेश चतुर्थी की सौगात, जुलाई 2017 से अटके एरियर का भुगतान का आदेश, जानिए खाते में कब आएगी रकम

Ads

Govt Employees Arrears Payment Order: सरकारी कर्मचारियों को गणेश चतुर्थी की सौगात, जुलाई 2017 से अटके एरियर का भुगतान का आदेश, जानिए खाते में कब आएगी रकम

  •  
  • Publish Date - September 15, 2026 / 02:40 PM IST,
    Updated On - September 15, 2026 / 02:40 PM IST

Govt Employees Arrears Payment Order: सरकारी कर्मचारियों को गणेश चतुर्थी की सौगात, जुलाई 2017 से अटके एरियर का भुगतान का आदेश, जानिए खाते में कब आएगी रकम / Image: AI Generated

HIGHLIGHTS
  • जुलाई 2017 से अटके ‘साइकिल अनुरक्षण भत्ता’ के एरियर का भुगतान किया जाएगा
  • बकाया राशि का नियमानुसार भुगतान करने के निर्देश जारी किए
  • दिवाली से पहले लंबित एरियर की रकम उनके खाते में पहुंच सकती है

प्रयागराज: Govt Employees Arrears Payment Order दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारी महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी और बोनस भुगतान का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सरकारी कर्मचारियों को उम्मीद है कि इस बार सरकार उन्हें दिवाली पर बड़ी सौगात दे सकती है। वहीं, कुछ जानकारों का मनाना है कि 7th Pay Commission के तहत कर्मचारियों के डीए में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी की जा सकती है। लेकिन इस बीच सरकारी कर्मचारियों के एरियर से जुड़ी खबर सामने आ रही है। सरकारी कर्मचारियों को जुलाई से रूका हुआ एरियर भुगतान करने का निर्देश दिया गया है।

कर्मचारियों को मिलेगा 2017 से अटका हुआ एरियर

Govt Employees Arrears Payment Order मिली जानकारी के अनुसार प्रयागराज मंडल में काम करने वाले ट्रैकमेन कर्मचारियों को जुलाई 2017 से ‘साइकिल अनुरक्षण भत्ता’ के एरियर का भुगतान नहीं किया गया है। प्रयागराज मंडल के कार्मिक विभाग के अनुसार पात्र ट्रैकमेन को जून 2025 से इस भत्ते का नियमित भुगतान पहले ही किया जा रहा है। हालांकि, नियमों के तहत यह भत्ता जुलाई 2017 से ही देय था। कर्मचारी संगठन (एआइआरटीयू) और सहायक श्रम आयुक्त के पत्रों को संज्ञान में लेते हुए प्रशासन ने अब बकाया एरियर देने का फैसला किया है।

दिवाली से पहले खाते में आ सकती है एरियर की रकम

सहायक कार्मिक अधिकारी रुपेश कुमार सुमन ने 10 सितंबर को यह आदेश जारी किया है। इसके लिए इंजीनियरिंग विभाग (पूर्व व पश्चिम) के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे जुलाई 2017 से कर्मचारियों की पात्रता की जांच करें। जांच पूरी होते ही सभी पात्र कर्मियों को नियमानुसार एरियर का भुगतान कर दिया जाएगा। प्रशासन ने की गई कार्रवाई की रिपोर्ट सहायक श्रम आयुक्त कार्यालय और मुख्यालय को भी भेजने को कहा है। इसी क्रम में देश के अन्य जोनों में भी साइकिल भत्ते का एरियर दिये जाने का आदेश अब क्रमवार रूप से जारी किया जा रहा है। कर्मचारियों को उम्मीद है कि दिवाली से पहले उनके खाते में एरियर का पैसा आ जाएगा।

ये भी पढ़ें

Railway Employees Arrear में किस भत्ते का भुगतान किया जाएगा?

प्रयागराज मंडल के पात्र ट्रैकमेन कर्मचारियों को जुलाई 2017 से लंबित ‘साइकिल अनुरक्षण भत्ता’ के एरियर का भुगतान किया जाएगा।

Railway Employees Arrear कब से अटका हुआ है?

प्रयागराज मंडल में पात्र कर्मचारियों के साइकिल अनुरक्षण भत्ते का एरियर जुलाई 2017 से लंबित बताया गया है। हालांकि, जून 2025 से इस भत्ते का नियमित भुगतान किया जा रहा है।

Railway Employees Arrear के भुगतान का आदेश किसने जारी किया है?

सहायक कार्मिक अधिकारी रुपेश कुमार सुमन ने 10 सितंबर को आदेश जारी कर संबंधित इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों को पात्र कर्मचारियों की जांच और एरियर भुगतान की प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

Railway Employees Arrear पाने के लिए कर्मचारियों को क्या करना होगा?

संबंधित विभाग जुलाई 2017 से कर्मचारियों की पात्रता की जांच करेगा। पात्र पाए जाने वाले कर्मचारियों को नियमानुसार एरियर का भुगतान किया जाएगा।

Railway Employees Arrear की रकम दिवाली से पहले मिलेगी क्या?

कर्मचारियों को दिवाली से पहले एरियर मिलने की उम्मीद है, लेकिन उपलब्ध जानकारी में भुगतान की कोई निश्चित तारीख घोषित नहीं की गई है। भुगतान पात्रता की जांच और विभागीय प्रक्रिया पूरी होने के बाद किया जाएगा।