उप्र : रंजिश के चलते एक व्यक्ति की हत्या

Ads

उप्र : रंजिश के चलते एक व्यक्ति की हत्या

  •  
  • Publish Date - September 15, 2026 / 01:58 PM IST,
    Updated On - September 15, 2026 / 01:58 PM IST

मुजफ्फरनगर (उप्र), 15 सितंबर (भाषा) मुजफ्फरनगर जिले में मंगलवार को रंजिश के चलते एक व्यक्ति की कथित रूप से हत्या कर दी गयी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने संवाददाताओं को बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र में पिन्ना बाईपास पर सुभाष (50) नामक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गयी।

उन्होंने बताया कि कुछ दिन सुभाष का बेटा अंकित अपनी प्रेमिका को साथ लेकर कहीं चला गया था और बाद में लड़की के परिवार की शिकायत पर पुलिस ने दोनों को ढूंढकर अंकित को गिरफ्तार कर लिया था जबकि उसकी प्रेमिका को महिला संरक्षण गृह भेज दिया गया।

कुमार ने बताया कि परिजन के मुताबिक इसी रंजिश के चलते आज जब सुभाष अपने गांव किनोनी से कोतवाली पुलिस स्टेशन इलाके में पिन्ना बाईपास की ओर साइकिल से जा रहे थे, तो लड़की के परिवार के लोगों ने कथित तौर पर उन्हें गोली मार दी।

उन्होंने बताया कि मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीमें बनाई गई हैं।

कुमार ने बताया कि किनोनी गांव में एहतियात के तौर पर इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

भाषा सं. सलीम मनीषा

मनीषा