BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Prayagraj Mahakumbh 2025 : ‘प्रयागराज में किसी भी वाहन पर कोई प्रतिबंध नहीं..’ सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खबरें अफवाह, खुद DM ने दी जानकारी

Prayagraj Mahakumbh 2025 : ‘प्रयागराज में किसी भी वाहन पर कोई प्रतिबंध नहीं..’ सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खबरें अफवाह, खुद DM ने दी जानकारी |

Prayagraj Mahakumbh 2025 | Source : ANI

Prayagraj Mahakumbh 2025 | Source : ANI

Shyam Dwivedi
Published: 31 Jan 2025 | 11:22 amModified: 31 Jan 2025 | 11:23 am

प्रयागराज। Prayagraj Mahakumbh 2025 : प्रयागराज महाकुंभ में हुए हादसे के बाद सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। जिसमें वाहनों के प्रतिबंध की जानकारी दी जा रही है। हालांकि ये वीडियो सिर्फ एक अफवाह है। इसकी जानकारी खुद प्रयागराज प्रशासन ने दी है। साथ ही कहा गया है कि इस तरह के वीडियो पर भरोसा न करें। ज्यादा भीड़ और महाकुंभ में हुए हादसे को देखते हुए सोशल मीडिया पर अफवाह वाले वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही न्‍यूज कि 4 फरवरी तक प्रयागराज में वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी, पूरी तरह से निराधार है। इसकी जानकारी खुद प्रयागराज के डीएम रविंद्र कुमार मांदड ने दी है।

read more : Gwalior Police Action : अवैध हथियार के साथ रील बनाना बदमाश को पड़ा महंगा, कट्टा और कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार

प्रयागराज के जिला अधिकारी रविंद्र कुमार मंदर ने कहा, "सोशल मीडिया पर एक खबर वायरल हो रही है कि प्रयागराज में 4 फरवरी तक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। यह खबर पूरी तरह से निराधार है। डायवर्जन स्कीम सिर्फ मौनी अमावस्या के दिन के लिए लागू की गई थी। अब लगभग सभी श्रद्धालु वापस लौट रहे हैं और डायवर्जन स्कीम को पुलिस हटा रही है। हमने पुलिस को बैरिकेडिंग हटाने के निर्देश दिए हैं। 31 जनवरी, 1 और 4 फरवरी को किसी भी वाहन पर कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा। सिर्फ 2 और 3 फरवरी को वसंत पंचमी के स्नान पर डायवर्जन स्कीम लागू रहेगी। मेला क्षेत्र में वाहनों के प्रवेश की एक बहुत ही अलग प्रक्रिया है, मेला अधिकारी और DIG सभी को इसकी जानकारी देंगे। कमिश्नरेट क्षेत्र में वाहनों पर कोई प्रतिबंध नहीं है..."

 

बता दें कि महाकुंभ मेले में भगदड़ के बाद खबर आई कि अब मेला क्षेत्र में किसी भी प्रकार के वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा फिर चाहे वाहन पर पास ही क्यों न लगा हो। फिलहाल, मेला क्षेत्र पूरी तरह नो-व्हीकल जोन घोषित कर दिया गया है। मेला प्रशासन की ओर से VVIP पास भी रद्द कर दिए गए हैं। मेला क्षेत्र में रास्ते वन-वे किए गए हैं। जिसके बाद से एक रास्ते और श्रद्धालुओं को स्नान के बाद दूसरे रास्ते से भेजा जा रहा है, ताकि ट्रैफिक जाम और भगदड़ की संभावना कम हो सके।

 

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: 31 जनवरी, 1 और 4 फरवरी को प्रयागराज में वाहनों के प्रवेश पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा। सिर्फ 2 और 3 फरवरी को वसंत पंचमी स्नान के दौरान डायवर्जन स्कीम लागू रहेगी।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Shyam Dwivedi
Shyam Dwivedi

Shyam Bihari Dwivedi, Content Writter in IBC24 Bhopal, DOB- 12-04-2000 Collage- RDVV Jabalpur Degree- BA Mass Communication Exprince- 5 Years

और भी पढ़ें...

Web Title: 'There is no ban on any vehicle in Prayagraj...', DM himself gave the information

शहर की खबरें
एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी

एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी

01 Oct 2026 | 10:22 pm
गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद

गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद

01 Oct 2026 | 10:06 pm
सोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

सोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 9:54 pm
राज्यसभा चुनाव : तीसरे उम्मीदवार पर अखिलेश ने नहीं खोले पत्ते, भाजपा में नामों पर मंथन

राज्यसभा चुनाव : तीसरे उम्मीदवार पर अखिलेश ने नहीं खोले पत्ते, भाजपा में नामों पर मंथन

01 Oct 2026 | 9:32 pm
कमलनाथ के पिता की जमीन फर्जी वसीयत से हड़पने का प्रयास, दो आरोपी गिरफ्तार

कमलनाथ के पिता की जमीन फर्जी वसीयत से हड़पने का प्रयास, दो आरोपी गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 9:16 pm
कांग्रेस के छोटे नेताओं के बयानों को गंभीरता से नहीं लेता: सपा सांसद धर्मेंद्र यादव

कांग्रेस के छोटे नेताओं के बयानों को गंभीरता से नहीं लेता: सपा सांसद धर्मेंद्र यादव

01 Oct 2026 | 9:09 pm
महात्मा गांधी के जीवन और योगदान को समझें विद्यार्थी : राज्यपाल

महात्मा गांधी के जीवन और योगदान को समझें विद्यार्थी : राज्यपाल

01 Oct 2026 | 8:32 pm
मिर्जापुर में स्कूल भवन का निर्माण शुरू, दिव्या मित्तल ने परियोजना में देरी पर उठाए थे सवाल

मिर्जापुर में स्कूल भवन का निर्माण शुरू, दिव्या मित्तल ने परियोजना में देरी पर उठाए थे सवाल

01 Oct 2026 | 8:27 pm