मोटरसाइकिलों की टक्कर में पीआरडी के एक जवान की मौत

मोटरसाइकिलों की टक्कर में पीआरडी के एक जवान की मौत

मोटरसाइकिलों की टक्कर में पीआरडी के एक जवान की मौत
Modified Date: March 27, 2024 / 03:35 pm IST
Published Date: March 25, 2024 3:15 pm IST

अमेठी (उप्र), 25 मार्च (भाषा) अमेठी जिले के मुंशीगंज क्षेत्र में सोमवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के एक जवान की मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि पीआरडी जवान कमला प्रसाद यादव (55) नरसिंहभानपुर स्थित अपने घर से मुंशीगंज आ रहे थे और रास्ते में एचएएल गेट के पास उनकी मोटरसाइकिल सामने से आ रही एक अन्य मोटरसाइकिल से टकरा गई।

उन्होंने बताया कि इस हादसे में गंभीर रूप से घायल यादव को संजय गांधी अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सूत्रों ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है। उनके अनुसार इस मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

भाषा सं सलीम राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में