प्रधानमंत्री ने शिल्प को आधुनिक तकनीक एवं नए बाजार से जोड़ा : योगी आदित्यनाथ

Ads

प्रधानमंत्री ने शिल्प को आधुनिक तकनीक एवं नए बाजार से जोड़ा : योगी आदित्यनाथ

  •  
  • Publish Date - September 17, 2026 / 08:13 PM IST,
    Updated On - September 17, 2026 / 08:13 PM IST

गोरखपुर (उप्र), 17 सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को विश्वकर्मा जयंती पर प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शिल्पकारी एवं कारीगरी को आधुनिक तकनीक और नए बाजार से जोड़कर शिल्पकारों और कारीगरों को समृद्धि के पथ पर आगे बढ़ाया है।

मुख्यमंत्री ने श्री विश्वकर्मा पंचायत मंदिर में आयोजित विश्वकर्मा पूजनोत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जो देश शिल्पकारों एवं कारीगरों को सम्मान देता है, वही आगे बढ़ता है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने इसी भावना को अपनाकर पीएम विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के रूप में एक मंच दिया है और शिल्प एवं कारीगरी को आधुनिक तकनीक तथा नए बाजार से जोड़कर शिल्पकारों-कारीगरों को समृद्धि के पथ पर आगे बढ़ाया है।

आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में पहली बार ‘डबल इंजन’ की सरकार ने शिल्पकारों-कारीगरों को प्रशिक्षण, टूलकिट और रोजगार के विभिन्न आयामों के साथ जोड़कर उन्हें आगे बढ़ाया है।

उन्होंने कहा कि ‘डबल इंजन’ सरकार के प्रोत्साहन से उत्तर प्रदेश में तीन करोड़ से अधिक लोग कारीगरी, शिल्प से जुड़कर रोजगार और स्वावलंबन की राह पर सफलतापूर्वक आगे बढ़े हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की जयंती के साथ-साथ ‘भारत के शिल्पी’ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन भी है। उन्होंने कहा कि प्रार्थना है कि लंबे समय तक उनका मार्गदर्शन प्राप्त होता रहे।

भाषा सलीम राजकुमार

राजकुमार