पीलीभीत में छात्रा के उत्पीड़न के आरोप में प्रोफेसर गिरफ्तार

Ads

पीलीभीत में छात्रा के उत्पीड़न के आरोप में प्रोफेसर गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - November 28, 2021 / 04:13 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:42 PM IST

पीलीभीत (उप्र) 28 नवम्बर (भाषा) उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में कोतवाली पुलिस ने सेक्स रैकेट चलाने एवं छात्राओं का उत्पीड़न करने के आरोपी प्रोफेसर कामरान आलम खां को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पीलीभीत के पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार प्रभु ने रविवार को पत्रकारों को बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र के राम लुभाई साहनी राजकीय महिला महाविद्यालय में पढ़ने वाली एक छात्रा ने पुलिस से शिकायत कर कालेज के ही प्रोफेसर के खिलाफ छात्राओं का उत्पीड़न कर उनके साथ अश्लील हरकत करने और सेक्स रैकेट चलाए जाने की पिछले रविवार को शिकायत की थी।

उन्‍होंने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर फरार चल रहे आरोपी प्रोफ़ेसर की तलाश में लगातार दबिश दी और गत दिवस गिरफ़्तार कर लिया।

उन्‍होंने बताया कि आरोपी को विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद जेल भेज दिया गया है। पीडि़त छात्रा ने विद्यालय के कुछ अन्य स्टाफ एवं छात्राओं पर भी सेक्स रैकेट में शामिल होने का आरोप लगाया था। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इसकी जांच की जा रही है।

भाषा सं आनन्द रंजन

रंजन