Vande Bharat: अयोध्या में ‘चोरी कांड’.. SIT जांच जारी! अब सड़कों तक पहुंचा विरोध, क्या जांच से रामभक्तों को मिल पाएगा जवाब?

Ads

अयोध्या में 'चोरी कांड'.. SIT जांच जारी! अब सड़कों तक पहुंचा विरोध, Protest against theft of Ram temple offerings

  • Reported By: Apurva Pathak

    ,
  •  
  • Publish Date - July 3, 2026 / 12:08 AM IST,
    Updated On - July 3, 2026 / 12:24 AM IST
HIGHLIGHTS
  • चढ़ावा चोरी पर अयोध्या में वकीलों का प्रदर्शन।
  • SIT की जांच तेज, आरोपियों पर कार्रवाई।
  • मामले को लेकर सियासत गरमाई।

अयोध्याः Ram Mandir Chanda Chori Case राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला अब सियासी आरोप-प्रत्यारोप की गली से निकलकर विरोध की सड़क तक जा पहुंचा है। आज अयोध्या की सड़कों पर वकीलों ने जमकर प्रदर्शन किया तो SIT ने अनिल मिश्रा से पूछताछ की। दूसरी तरफ आरोपियों के घरों पर बुलडोजर एक्शन की तैयारी है।

Ram Mandir Chanda Chori Case राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में गुरुवार को अयोध्या की सड़कों पर बड़ा विरोध देखने को मिला। हजारों की संख्या में वकील सड़क पर उतरे और ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, ट्रस्टी अनिल मिश्रा और आमंत्रित सदस्य गोपाल राव के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग करते हुए राम जन्मभूमि थाने तक मार्च निकाला। अधिवक्ताओं ने साफ कहा कि शिकायत नहीं, अब FIR चाहिए।

इधर प्रशासन ने भी आरोपियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। चढ़ावा चोरी के आरोपी लवकुश मिश्रा और अनुकल्प मिश्रा के मकानों पर बुलडोजर चलाने की तैयारी है। अयोध्या विकास प्राधिकरण ने ऐसे निर्माण चिह्नित किए हैं, जहां नियमों के उल्लंघन की बात सामने आई है। लवकुश मिश्रा की पत्नी को नोटिस भी जारी कर दिया गया है। वहीं मुख्य आरोपी अविनाश शुक्ला को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। उसके घर से मिले लाखों रुपये, विदेशी मुद्रा और मंदिर के संदूक की कड़ी भी जांच के दायरे में है। मामले ने अब सियासी रंग भी पकड़ लिया है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर सवाल उठाए तो समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी को अब ‘ना चंदा मिलेगा, ना चढ़ावा और ना वोट’। वहीं बीजेपी ने पलटवार करते हुए कहा कि जांच निष्पक्ष हो रही है और दोषी चाहे कोई भी हो।वकीलों का विरोध, बुलडोजर की तैयारी, सियासी बयानबाजी और SIT की तेज होती जांच इन सबके बीच अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या जांच उन तमाम सवालों का जवाब दे पाएगी, जिनका इंतजार देशभर के रामभक्त कर रहे हैं।

इन्हें भी पढ़ें:

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला क्या है?

यह राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गबन और चोरी के आरोपों का मामला है, जिसकी SIT जांच कर रही है।

अयोध्या में वकीलों ने प्रदर्शन क्यों किया?

वकीलों ने ट्रस्ट के कुछ पदाधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

जांच में अब तक क्या कार्रवाई हुई है?

SIT मुख्य आरोपी से पूछताछ कर रही है, जबकि अन्य आरोपियों के ठिकानों और संपत्तियों की भी जांच की जा रही है।

बुलडोजर कार्रवाई की तैयारी क्यों हो रही है?

प्रशासन ने आरोपियों के कथित अवैध निर्माण चिह्नित किए हैं और नियमानुसार कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की है।

इस मामले पर राजनीतिक प्रतिक्रिया क्या रही?

विपक्ष ने सरकार और ट्रस्ट पर सवाल उठाए हैं, जबकि बीजेपी का कहना है कि जांच निष्पक्ष होगी और दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।