Etah Road Accident | Photo Credit: AI
एटा: Etah Road Accident उत्तर प्रदेश के एटा में एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां सभी का इलाज जारी है।
Etah Road Accident मिली जानकारी के अनुसार, घटन बागवाला थाना क्षेत्र की है। जहां एक तेज रफ्तार कंटेनर ने सड़क किनारे खड़ी बस को टक्कर मार दी। हादसा इतना दर्दनाक था कि मौके पर ही पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद अफरातफरी मच गई।
हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और रेस्क्यू टीम ने सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि रोडवेज बस एटा से दिल्ली की ओर जा रही थी। बस में कुछ तकनीक खराबी की वजह से वो सड़क किनारे खड़ी थी। इसी दौरान ये हादसा हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
एटा में भीषण सड़क हादसा, खड़े बस को कंटेनर ने पीछे से मारी टक्कर #UttarPradesh #UPNews #RoadAccident https://t.co/VkpWXgam8Z
— IBC24 News (@IBC24News) July 3, 2026