लखनऊ समेत उत्‍तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई, तेज हवाएं चलीं

लखनऊ समेत उत्‍तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई, तेज हवाएं चलीं

लखनऊ समेत उत्‍तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई, तेज हवाएं चलीं
Modified Date: April 7, 2026 / 10:45 pm IST
Published Date: April 7, 2026 10:45 pm IST

लखनऊ, सात अप्रैल (भाषा) उत्‍तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत राज्य के कई हिस्सों में मंगलवार शाम तेज़ हवाएं चलीं और बारिश हुई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

शाम को लखनऊ में आसमान में बादल छा गए, जिसके बाद तेज हवाएं चलने लगी तथा हल्की और मध्‍यम बारिश हुई।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि राज्य के बड़े हिस्सों में भी मौसम का मिजाज ऐसा ही रहा।

आईएमडी अनुसार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सहारनपुर से लेकर पूरब में सोनभद्र और दक्षिण में आगरा तक, कई जिलों में हल्की बारिश हुई। लखनऊ, रायबरेली, उन्नाव, प्रतापगढ़, प्रयागराज, मिर्जापुर, सोनभद्र, चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, आजमगढ़, अंबेडकर नगर, संत कबीर नगर, लखीमपुर खीरी, पीलीभीत, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, अमरोहा, बिजनौर, बदायूं, हरदोई और शाहजहांपुर जैसे ज़िलों में पांच मिलीमीटर तक बारिश हुई और इन स्थानों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया।

आईएमडी ने बताया कि इन इलाकों में 40 किलोमीटर प्रति घंटे से कम रफ़्तार से हवा चल सकती है। बहराइच, बाराबंकी, सीतापुर, बस्ती, गोंडा, सुल्तानपुर और अमेठी जैसे ज़िलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया, जहां 41 से 61 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार हवा चल सकती है तथा बादल गरज सकते हैं।

मंगलवार को लखनऊ में अधिकतम तापमान लगभग 34.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आईएमडी ने पूर्वानुमान जारी किया है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आठ अप्रैल को कुछ स्थानों पर बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

पूर्वी उत्तर प्रदेश में आठ अप्रैल को व्यापक बारिश होने की संभावना है।

भाषा किशोर आनन्द

राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में