Ram Mandir Chanda Chori Case: क्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी के आरोपियों को मिल रहा VIP ट्रीटमेंट? जेल प्रशासन ने बताई क्या है पूरी सच्चाई, आप भी जानें यहां
Ram Mandir Chanda Chori Case: राम मंदिर चढ़ावा चोरी के आरोपियों को VIP ट्रीटमेंट मिलने की खबरों का अयोध्या जिला जेल प्रशासन ने खंडन किया है।
Ram Mandir Chanda Chori Case|| AI Generated File
- राम मंदिर चढ़ावा चोरी के आरोपियों को VIP ट्रीटमेंट मिलने की खबर।
- मीडिया में प्रकाशित खबरों का अयोध्या जिला कारागार प्रशासन ने खंडन किया है।
- अयोध्या जेल प्रशासन ने कहा- आरोपियों की हर गतिविधि पर रखी जा रही है लगातार नजर
Ram Mandir Chanda Chori Case: अयोध्या: श्रीराम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले में निरुद्ध आरोपियों को जेल में विशेष सुविधाएं (वीआईपी ट्रीटमेंट) दिए जाने संबंधी समाचार-पत्रों और डिजिटल मीडिया में प्रकाशित खबरों का अयोध्या जिला कारागार प्रशासन ने खंडन किया है। जिला कारागार के अधीक्षक मुकेश कुमार ने स्पष्ट किया कि इस मामले में कुल आठ आरोपी कारागार में निरुद्ध हैं और उन्हें किसी प्रकार की विशेष सुविधा उपलब्ध नहीं कराई जा रही है।
सीसीटीवी कैमरों से की जा रही निगरानी
Ram Mandir Chanda Chori Case: जेल अधीक्षक मुकेश कुमार ने बयान जारी करते हुए कहा कि चढ़ावा चोरी के आरोपियों को वीआईपी ट्रीटमेंट दिए जाने संबंधी खबरें पूरी तरह तथ्यहीन हैं। कारागार में सभी बंदियों अथवा आरोपियों के साथ नियमानुसार व्यवहार किया जा रहा है किसी को भी नियमों से हटकर कोई विशेष सुविधा प्रदान नहीं की गई है। जेल प्रशासन ने मीडिया में प्रसारित ऐसी खबरों का औपचारिक रूप से खंडन किया है। सभी आठों आरोपियों को कारागार की हाई सिक्योरिटी बैरक में पूर्ण सुरक्षा व्यवस्था के बीच रखा गया है। उनकी गतिविधियों पर लगातार सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से कड़ी निगरानी की जा रही है। सभी बंदी हर समय कैमरों की जद में रहते हैं आवश्यकता पड़ने पर किसी भी समय सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा सकती है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- ICICI Bank Share Price Hike: इस बैंक के शेयर में आने वाली है रफ्तार की सुनामी? शानदार Q1 नतीजों के बाद ब्रोकरेज हुए दीवाने, क्या निवेशकों की जेब भरने वाला है ये स्टॉक?
- Lohia Corp IPO Price Band: IPO मार्केट में बड़ा धमाका! Lohia Corp ने खोला प्राइस बैंड का पिटारा, GMP दिखा रहा फायदा, क्या निवेशकों की लगेगी लॉटरी?
- Jantar Mantar Protest News: जंतर-मंतर पर बढ़ा बवाल, संसद मार्च शुरू होते ही पुलिस ने किया लाठीचार्ज, हालात तनावपूर्ण, देखें वीडियो

Facebook


