ICICI Bank Share Price Hike: इस बैंक के शेयर में आने वाली है रफ्तार की सुनामी? शानदार Q1 नतीजों के बाद ब्रोकरेज हुए दीवाने, क्या निवेशकों की जेब भरने वाला है ये स्टॉक?

ICICI Bank Share Price Hike: ICICI बैंक के शेयर में मजबूत तिमाही नतीजों के बाद तेजी देखने को मिली है। बेहतर लोन ग्रोथ और मजबूत एसेट क्वालिटी से ब्रोकरेज फर्मों का भरोसा बढ़ा है। कई ब्रोकरेज ने शेयर पर 'Buy' रेटिंग देते हुए निवेशकों को खरीदारी की सलाह दी है। (NSE: ICICIBANK, BSE: 532174)

ICICI Bank Share Price Hike: इस बैंक के शेयर में आने वाली है रफ्तार की सुनामी? शानदार Q1 नतीजों के बाद ब्रोकरेज हुए दीवाने, क्या निवेशकों की जेब भरने वाला है ये स्टॉक?

(ICICI Bank Share Price Hike/ Image Credit: AI-generated)

Modified Date: July 20, 2026 / 11:29 am IST
Published Date: July 20, 2026 11:28 am IST
HIGHLIGHTS
  • ICICI Bank शेयर Q1 नतीजों के बाद 1% से ज्यादा चढ़े।
  • बैंक का मुनाफा बढ़कर ₹14,804.5 करोड़ पहुंचा।
  • ब्रोकरेज ने स्टॉक पर ‘BUY’ रेटिंग बरकरार रखी।

नई दिल्ली: ICICI Bank Share Price Hike: देश के बड़े निजी बैंक ICICI बैंक के शेयर में मजबूत तिमाही नतीजों के बाद तेजी देखने को मिली है। बैंक के शेयर करीब 1 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ गए। जबकि दूसरी ओर HDFC बैंक, एक्सिस बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों में Q1 नतीजों के बाद गिरावट देखने को मिली है। ICICI बैंक के बेहतर प्रदर्शन ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया है।

बेहतर लोन ग्रोथ और मजबूत एसेट क्वालिटी से मिला सपोर्ट

ICICI बैंक के पहली तिमाही के नतीजे बाजार की उम्मीदों से बेहतर रहे। ब्रोकरेज फर्मों का मानना है कि बैंक की लोन ग्रोथ, मजबूत मार्जिन और अच्छी एसेट क्वालिटी इसके शेयरों के लिए सकारात्मक संकेत हैं। इसी वजह से कई ब्रोकरेज ने बैंक के स्टॉक पर अपनी ‘Buy‘ रेटिंग कायम रखी है। नोमुरा ने ICICI बैंक के शेयर के लिए 1,700 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है जो मौजूदा स्तर से करीब 18 फीसदी की संभावित बढ़त दिखाता है। वहीं, बर्नस्टीन ने 1,550 रुपये के लक्ष्य के साथ ‘मार्केट परफॉर्म’ रेटिंग बनाए रखी है। घरेलू ब्रोकरेज प्रभुदास लीलाधर ने भी शेयर पर 1,850 रुपये के टारगेट के साथ ‘Buy‘ यानी खरीदारी की सलाह दी है।

Q1 में बैंक का प्रदर्शन शानदार

ICICI बैंक का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट जून तिमाही में सालाना आधार पर 15.95 फीसदी बढ़कर 14,804.5 करोड़ रुपये हो गया। बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) भी 12.7 फीसदी बढ़कर 24,384.35 करोड़ रुपये पहुंच गई। बैंक का नेट इंटरेस्ट मार्जिन 4.32 फीसदी से बढ़कर 4.36 फीसदी हो गया। जिससे कमाई में मजबूती दिखी।

ICICI Bank Ltd – शेयर अपडेट (20 जुलाई 2026)

विवरण मान
कंपनी का नाम ICICI Bank Ltd
वर्तमान शेयर भाव ₹ 1,458.30
आज का बदलाव +₹14.00 (+0.97%)
समय 20 जुलाई 2026, सुबह 10:53 बजे IST
ओपन प्राइस ₹ 1,444.50
आज का हाई ₹ 1,480.00
आज का लो ₹ 1,439.50
मार्केट कैप ₹10.46 लाख करोड़
P/E रेश्यो 19.5
52 हफ्ते का हाई ₹ 1,500.00
52 हफ्ते का लो ₹ 1,187.60
डिविडेंड यील्ड 0.82%
तिमाही डिविडेंड राशि ₹ 2.99

निवेशकों की बढ़ी उम्मीदें

बैंक की एसेट क्वालिटी भी मजबूत बनी रही। जून 2026 तक ग्रॉस NPA घटकर 1.38 फीसदी पर आ गया जो पिछली तिमाही में 1.40 फीसदी और एक साल पहले 1.67 फीसदी था। नेट NPA 0.35 फीसदी रहा। मॉर्गन स्टेनली ने भी ICICI बैंक की लोन ग्रोथ, बेहतर मार्जिन और फीस इनकम में बढ़ोतरी को सकारात्मक बताया है। इन मजबूत आंकड़ों के चलते बाजार में बैंक के शेयरों को लेकर सकारात्मक माहौल बना हुआ है।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।