राम मंदिर ‘चढ़ावा चोरी’ मामले की न्यायालय के न्यायाधीश की निगरानी में जांच कराई जाए:सचिन पायलट

राम मंदिर ‘चढ़ावा चोरी' मामले की न्यायालय के न्यायाधीश की निगरानी में जांच कराई जाए:सचिन पायलट

राम मंदिर ‘चढ़ावा चोरी’ मामले की न्यायालय के न्यायाधीश की निगरानी में जांच कराई जाए:सचिन पायलट
Modified Date: July 11, 2026 / 07:33 pm IST
Published Date: July 11, 2026 7:33 pm IST

आगरा (उप्र), 11 जुलाई (भाषा) कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने शनिवार को आरोप लगाया कि अयोध्या स्थित राम मंदिर में प्राप्त करोड़ों रुपये के दान का दुरुपयोग किया गया है। उन्होंने मंदिर ट्रस्ट को तुरंत भंग करने और उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश की देखरेख में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।

यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पायलट ने दावा किया कि राम मंदिर के लिए दिए गए दान का इस्तेमाल मंदिर के लिए करने के बजाय उसे दूसरी जगह लगा दिया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘अयोध्या स्थित राम मंदिर में दिए गए दान और चढ़ावे में करोड़ों रुपये की चोरी हुई है। लोगों ने अपनी आर्थिक क्षमता के अनुसार दान दिया था, लेकिन उस पैसे का इस्तेमाल मंदिर के लिए करने के बजाय उसे चुरा लिया गया। इसके रखरखाव के लिए जिम्मेदार लोग खुद इसमें शामिल थे।’’

पायलट ने दावा किया कि इस मामले में ‘छोटे लोगों’ को फंसाया जा रहा है जबकि ‘बड़े लोगों’ को बचाया जा रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘ट्रस्ट को तुरंत भंग किया जाना चाहिए और पूरे मामले की उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश की निगरानी में जांच होनी चाहिए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘सार्वजनिक धन का गबन करना सबसे बड़ा पाप है। जिन लोगों ने ऐसा पाप किया, जिन्होंने इसमें उनका साथ दिया और जिन्होंने उन्हें संरक्षण दिया, उन सभी को कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।’’

भाषा सं जफर संतोष

संतोष


लेखक के बारे में