Meerut Suicide News: पत्नी ने नहीं मानी ये बात, 4 साल के बेटे को जहर खिलाने के बाद खुद उठाया खौफनाक कदम, हालत देख हर कोई रह गया हैरान

Meerut Suicide News: मेरठ जिले में पत्नी से कहासुनी के बाद युवक ने बेटे को जहर खिलाया और खुद भी जहर खा लिया। इस घटना में दोनों की मौत हो गई।

Meerut Suicide News: पत्नी ने नहीं मानी ये बात, 4 साल के बेटे को जहर खिलाने के बाद खुद उठाया खौफनाक कदम, हालत देख हर कोई रह गया हैरान

Meerut Suicide News|| Image- Symbolic File

Modified Date: July 11, 2026 / 06:36 pm IST
Published Date: July 11, 2026 6:33 pm IST
HIGHLIGHTS
  • मेरठ जिले में पत्नी से विवाद के बाद युवक ने बेटे को जहर खिलाया।
  • बेटे को जह खिलाने के बाद युवक ने खुद भी जहर का सेवन कर लिया।
  • इस घटना में बाप-बेटे दोनों की मौत हो गई।

Meerut Suicide News: मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में पत्नी से कहासुनी पर एक व्यक्ति ने पहले अपने चार वर्षीय बेटे को जहर पिलाया फिर खुद भी जान देने की नीयत से जहरीला पदार्थ खा लिया। पुलिस ने बताया कि उपचार के दौरान पिता और पुत्र दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि घटना किठौर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर शकरपुर गांव की है। मृतक की पहचान रहदरा गांव निवासी कपिल (करीब 35 वर्ष) और उसके चार वर्षीय बेटे कृष्णा उर्फ लड्डू के रूप में हुई है।

पांच साल पहले हुई थी शादी

पुलिस के अनुसार, कपिल की शादी करीब पांच वर्ष पहले गोविंदपुर शकरपुर गांव की निवासी काजल से हुई थी। दंपति के दो बच्चे थे। (Meerut Suicide News) बताया गया कि तीन जुलाई को काजल की बहन की शादी के कारण वह मायके में रुकी हुई थी। चार जुलाई को कपिल पत्नी को घर ले जाने के लिए पहुंचा, लेकिन पारिवारिक जिम्मेदारियों का हवाला देते हुए काजल ने कुछ दिन और रुकने की बात कही। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया।

ससुराल में हुआ था पति-पत्नी के बीच विवाद

Meerut Suicide News: पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार को कपिल दोबारा ससुराल पहुंचा, जहां पति-पत्नी के बीच फिर कहासुनी हुई। इसके बाद वह शाहजहांपुर स्थित रिश्तेदार के घर भी गया, जहां उसे समझा कर वापस भेज दिया गया। प्रारंभिक जांच के अनुसार, इसके बाद कपिल ने कथित रूप से अपने चार वर्षीय बेटे कृष्णा को कोल्ड ड्रिंक में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। बच्चे की हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

पुलिस कर रही मामले की जांच

इसके बाद कपिल ने भी कथित रूप से विषाक्त पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शनिवार तड़के उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। किठौर थाना प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार सक्सेना ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। (Meerut Suicide News) उन्होंने कहा कि घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए दोनों पक्षों के परिजनों से पूछताछ की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.