सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार समेत दो युवकों की मौत
सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार समेत दो युवकों की मौत
सुलतानपुर (उप्र), 11 जुलाई (भाषा) सुलतानपुर जिले के जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार समेत दो युवकों की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बरौंसा-बगियागांव मार्ग पर एक मोटरसाइकिल की टक्कर पैदल जा रहे एक युवक से हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार युवक व पैदल जा रहे युवक, दोनों की मौत हो गई।
इस दुर्घटना में बाइक पर सवार एक अन्य युवक बाल-बाल बच गया।
जयसिंहपुर थाना प्रभारी विवेक राय ने बताया कि दोनों मृतक युवकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
मृतकों की पहचान गोसाईगंज थाना क्षेत्र के बांसगांव निवासी शिव बालक (36) और ओडौली अठैसी गांव निवासी बम्बहादुर यादव (36) के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात करीब नौ बजे शिव बालक अपनी बहन के घर से शिवम के साथ बाइक से घर लौट रहे थे।
ओडौली स्थित तहसील मुख्यालय के पास उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई और पैदल चल रहे बम्बहादुर यादव से टकरा गई। इस दुर्घटना में शिव बालक और बम्बहादुर गंभीर रूप से घायल हो गए।
उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
मोटरसाइकिल पर सवार शिवम इस हादसे में सुरक्षित बच गया।
भाषा सं जफर संतोष
संतोष

Facebook


