UP Crime News: क्लास 2 की छात्रा के साथ अधेड़ ने किया दुष्कर्म, बच्ची को इस हाल में छोड़कर फरार हुआ आरोपी, इलाके में मचा हड़कंप

UP Crime News: बलिया जिले में कक्षा दो की छात्रा से बलात्कार के आरोप में बुधवार को 44 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।

UP Crime News: क्लास 2 की छात्रा के साथ अधेड़ ने किया दुष्कर्म, बच्ची को इस हाल में छोड़कर फरार हुआ आरोपी, इलाके में मचा हड़कंप

UP Crime News/Image Source- IBC Archive

Modified Date: July 15, 2026 / 05:17 pm IST
Published Date: July 15, 2026 5:06 pm IST
HIGHLIGHTS
  • बलिया जिले में कक्षा दो की छात्रा से बलात्कार किया गया है।
  • पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी 44 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।
  • पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।

UP Crime News: बलिया: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में कक्षा दो की छात्रा से बलात्कार के आरोप में बुधवार को 44 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जिसने उसे जेल भेज दिया है।

सोमवार का है मामला

पुलिस के अनुसार रेवती थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली आठ वर्षीय लड़की 13 जुलाई की सुबह नौ बजे स्कूल जा रही थी (UP Crime News) तभी उसके गांव के ही छोटेलाल यादव ने रास्ते में रोककर स्कूल बंद होने का बहाना बनाकर कथित तौर पर बलात्कार किया।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

UP Crime News: पुलिस ने बताया कि जब लड़की ने शोर मचाया तो आरोपी ने उसकी पिटाई की और फिर लोगों को आते-जाते देखकर भाग गया। बैरिया क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक आलोक गुप्ता ने बताया कि मामले में लड़की के पिता की तहरीर पर मंगलवार को यादव के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को बुधवार सुबह रामपुर गांव के पास से गिरफ्तार किया।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.