उप्र में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव अभियान जारी

उप्र में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव अभियान जारी

उप्र में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव अभियान जारी
Modified Date: September 11, 2026 / 06:18 pm IST
Published Date: September 11, 2026 6:18 pm IST

लखनऊ, 11 सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश में लगातार बारिश एवं बाढ़ के बीच जिला प्रशासन, प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी के साथ बचाव अभियान, भोजन वितरण, राहत शिविर, चिकित्सा सेवाओं और आवश्यक सामग्री की व्यवस्था कर रहा है। एक बयान में इसकी जानकारी दी गयी है।

राहत आयुक्त कार्यालय से जारी एक बयान में कहा गया है कि बृहस्पतिवार को आठ हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया, अब तक 21,350 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जा चुका है।

इसमें कहा गया है कि बचाव कार्य में 2,385 नाव और मोटरबोट लगाई गई हैं। राहत शिविरों में 2,972 लोग रह रहे हैं।

बयान के अनुसार बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए बृहस्पतिवार को 72,620 लंच पैकेट और 9,937 राहत किट वितरित किए गए हैं और अब तक 9.31 लाख से अधिक लंच पैकेट और 1.49 लाख से अधिक खाद्यान्न पैकेट बांटे जा चुके हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों में 1,165 मेडिकल टीमें गठित की हैं। जलजनित बीमारियों से बचाव के लिए 7.22 लाख से अधिक क्लोरीन टैबलेट और 2.97 लाख से अधिक ओआरएस पैकेट वितरित किए गए हैं, अब तक बाढ़ से किसी जनहानि या पशुहानि की सूचना नहीं है।

राहत व्यवस्था के तहत पशुधन के लिए करीब 6,956 क्विंटल भूसा भी वितरित किया गया है।

बाढ़ प्रभावित जिलों में अयोध्या, आजमगढ़, बहराइच, बदायूं, बलिया, बाराबंकी, बस्ती, फर्रुखाबाद, गाजीपुर, गोंडा, गोरखपुर, हरदोई, कासगंज, कौशाम्बी, कानपुर नगर, लखीमपुर खीरी, मुरादाबाद, प्रयागराज, रायबरेली, रामपुर, संत कबीर नगर, सीतापुर, शाहजहांपुर, उन्नाव और वाराणसी शामिल हैं।

भाषा जफर रंजन

रंजन


लेखक के बारे में