मथुरा (उप्र), 10 मार्च (भाषा) उत्तर प्रदेश के मथुरा में नाबालिग लड़के से कुकर्म करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
जैंत थाने के प्रभारी उमेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि बाटी गांव के निकट कुटिया बनाकर रहने वाले साधु कमलकृष्ण ने आठ मार्च को 14 वर्षीय लड़के को अपने पास बुलाया और कुकर्म किया।
त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी ने बच्चे को धमकाते हुए कहा कि अगर उसने किसी को भी इसकी जानकारी दी, तो अंजाम बहुत बुरा होगा।
उन्होंने कहा कि इसके बाद डर की वजह से बच्चे ने अपने माता-पिता को घटना की जानकारी नहीं दी लेकिन सोमवार को एक वीडियो वायरल होने के बाद गांव वालों को आरोपी की हरकत का पता चला।
त्रिपाठी ने बताया कि बच्चे के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने तुरंत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और थाने ले जाते समय गुस्साए गांववालों ने उसकी पिटाई कर दी।
उन्होंने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज करके बच्चे को जांच के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है तथा आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। भाषा सं जफर जोहेब
जोहेब