Hamirpur Crime News: अपने ही परिवार के खून का प्यासा बना कलयुगी बेटा, मां को ईट से कुचलकर मार डाला, भाई की भी कर चुका है हत्या, इसलिए रची थी ये खौफनाक साजिश
Hamirpur Crime News: अपने ही परिवार के खून का प्यासा बना कलयुगी बेटा, मां को ईट से कुचलकर मार डाला, भाई की भी कर चुका है हत्या, इसलिए रची थी ये खौफनाक साजिश
Hamirpur Crime News: अपने ही परिवार के खून का प्यासा बना कलयुगी बेटा, मां को ईट से कुचलकर मार डाला, भाई की भी कर चुका है हत्या, इसलिए रची थी ये खौफनाक साजिश /image: X
- जमीन के लालच में बेटे ने मां की हत्या कर दी
- ईंट से कुचलकर मां को उतारा मौत के घाट
- आरोपी 13 साल पहले भाई की भी हत्या कर चुका है
हमीरपुर। Hamirpur Crime News: जिस संतान के लिए मां पूरी दुनिया होती है और जो बुढ़ापे में जीने का एकमात्र सहारा समझी जाती है, क्या वही बेटा अपनी ही मां का कातिल बन जाए, तो क्या होगा। एक ऐसा ही दिल को झकझोर कर देने वाला मामला यूपी के हमीरपुर से सामने आया है, यहां जमीन विवाद में एक कलयुगी बेटे ने अपनी विधवा मां को मौत (Hamirpur Mother Murder) के घाट उतार दिया। आरोपी ने लाठी डंडे पीटा फिर ईट से कुचलकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि 13 साल पहले भाई की भी हत्या किया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जमीन विवाद में बेटे ने की मां की हत्या (Hamirpur Murder Case)
Hamirpur Crime News मिली जानकारी के अनुसार, ये पूरा मामला सुमेरपुर थाने के चंद्रपुरवा गांव का है, जहां बेटे आनंदी यादव उर्फ जुल्ली ने अपनी बेवा मां रामश्री की संपत्ति (Land Dispute Murder) के लालच में ईंट से कूचलकर हत्या (Mother Murder by Son) कर दी और करीब चार घंटे तक मां के शव के पास ही बैठा रहा। इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है और कातिल बेटे को भी गिरफ्तार कर लिया है।
छोटे भाई की भी कर चुका है हत्या (UP Murder News)
UP Crime News ग्रामीणों के मुताबिक घर में आरोपी अपनी मां के साथ रहता था। मां के नाम करीब आठ बीघा जमीन है। उसी को बेचने के लिए दबाव बनाता था, लेकिन वह बेचने को तैयार नहीं थी। इसी जमीन की लालच में साल 2013 में आरोपी अपने छोटे भाई की भी हत्या कर चुका है। मां की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया। गांव वालों का कहना है कि राजीनामा होने से 2014 में वह बाहर आ गया था।
ये भी पढ़ें
- Chhattisgarh Rasoiya Mandey Latest Update: गणेश चतुर्थी से पहले भर गई रसोइयों की झोली, मानदेय के लिए साय सरकार ने जारी किए इतने करोड़ रुपए, आदेश जारी
- Chhattisgarh Rain Alert Today: आज रायपुर सहित 9 जिलों में होगी भारी बारिश, अगले तीन दिनों तक इन इलाकों में बरसेंगे बदरा, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
- Shalini Thakur Murder: महीनों से कर रहा था पीछा, फिर बरसाईं गोलियां, अमेरिका में भारतीय मूल की महिला की खौफनाक हत्या

Facebook


