Ayodhya Ram Mandir Pujari Dress Code : राम मंदिर में 15 अगस्त से नया ड्रेस कोड लागू! अब इस अवतार में नजर आएंगे रामलला के पुजारी

Ads

अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में 15 अगस्त से पुजारियों के लिए नया और एक समान ड्रेस कोड लागू किया जाएगा। धर्म समिति के निर्णय के अनुसार सभी पुजारी पीले रंग की रेशमी धोती और उत्तरीय/अंगवस्त्र धारण करेंगे। इस व्यवस्था का उद्देश्य मंदिर की सेवा-पूजा में एकरूपता, अनुशासन और धार्मिक गरिमा बनाए रखना

  •  
  • Publish Date - August 14, 2026 / 08:13 PM IST,
    Updated On - August 14, 2026 / 08:17 PM IST

Ayodhya Ram Mandir Pujari Dress Code/Image Credit: File

HIGHLIGHTS
  • 15 अगस्त से रामलला के सभी पुजारियों के लिए एक समान ड्रेस कोड लागू होगा।
  • पुजारी पीले रंग की रेशमी धोती और अंगवस्त्र धारण करेंगे।
  • ड्रेस कोड का फैसला श्रीराम जन्मभूमि धर्म समिति ने लिया है।

अयोध्या : Ayodhya Ram Mandir Pujari Dress Codeअयोध्या के भव्य श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त से रामलला के पुजारियोंके लिए एक नया और एक समान ड्रेस कोड लागू किया जाएगा। धर्म समिति के निर्णय अनुसार, सभी पुजारी भगवान श्रीराम के प्रिय पीले रंग की रेशमी धोती और उत्तरीय वस्त्र धारण करेंगे, जिससे मंदिर की सेवा व्यवस्था में अनुशासन और धार्मिक पवित्रता बनी रहे।

नीचे धोती और अंगवस्त्र धारण करेंगे पुजारी

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर धर्म समिति के सर्वसम्मत निर्णय के अनुसार, सभी पुजारी नीचे धोती और अंगवस्त्र धारण करेंगे, जो विशेष रूप से रेशम का बना होगा। धार्मिक और पौराणिक मान्यताओं में पीला रंग भगवान श्रीराम को अत्यंत प्रिय माना गया है, इसी आधार पर परिधान का रंग पीला चुना गया है।

15 अगस्त से लागू होने वाली है व्यवस्था

धर्म समिति के सदस्य महंत राजकुमार दास ने बताया कि रेशमी वस्त्र की धार्मिक शुद्धता और सात्विकता को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। 15 अगस्त से लागू होने वाली इस व्यवस्था से रामलला की सेवा-पूजा प्रणाली में एकरूपता और अनुशासन आएगा। रामलला के पुजारियों के लिए लागू हो रही इस नई पीतांबरी रेशमी परिधान व्यवस्था से मंदिर की धार्मिक गरिमा और अधिक निखरेगी।

इन्हें भी पढ़ें:-

Join Our Whatsapp Group