School Timing Change: अब जल्दी जाना होगा स्कूल! बदल गया कक्षाएं लगने का समय, कलेक्टर ने जारी किया आदेश, जानिए क्या है कारण

School Timing Change: अब जल्दी जाना होगा स्कूल! बदल गया कक्षाएं लगने का समय, कलेक्टर ने जारी किया आदेश, जानिए क्या है कारण

School Timing Change: अब जल्दी जाना होगा स्कूल! बदल गया कक्षाएं लगने का समय, कलेक्टर ने जारी किया आदेश, जानिए क्या है कारण

School Timing Change | Photo Credit: IBC24

Modified Date: April 28, 2026 / 06:57 am IST
Published Date: April 28, 2026 6:50 am IST
HIGHLIGHTS
  • गौतमबुद्ध नगर में स्कूलों का समय बदला गया।
  • नया समय: सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 बजे तक
  • बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर आदेश जारी

नई दिल्ली: School Timing Change अप्रैल का महीना अब खत्म होने वाला है, तो वहीं दूसरी ओर भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। महीने भर में तापमान तेजी से बढ़ गया है, जिससे लोगों का हाल बेहाल हो गया है। दोपहर के समय लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। बात करें उत्तर प्रदेश की तो यहां मौसम में गर्मी ने पूरी तरह आक्रामक रुख अपना लिया है। तापमान 45 डिग्री के पार पहुंचते ही प्रदेश के कई इलाके ‘हीट जोन’ में बदलने लगे हैं। हालत को देखते हुए अब स्कूलों के समय में बदलाव  (School Timing Change) किया गया है।

School Timing Change News Today गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन ने भीषण गर्मी और लू के कारण सीबीएसई और उत्तर प्रदेश बोर्ड समेत सभी बोर्ड के स्कूलों के समय में बदलाव किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा रविवार को जारी आदेश के अनुसार, 27 अप्रैल से अगले आदेश तक सभी स्कूल सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित होंगे।

यह निर्देश गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी के आदेशों के अनुपालन में जारी किया गया है, जिसमें जिले में पड़ रही अत्यधिक गर्मी और गर्म हवाओं के बीच बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखा गया है। एक बयान में कहा गया है कि सभी संबंधित संस्थानों के लिए संशोधित समय का कड़ाई से पालन करना अनिवार्य है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।