अमेठी में स्कूल बस के कंटेनर से टकराने से दो दर्जन से अधिक बच्चे घायल

Ads

अमेठी में स्कूल बस के कंटेनर से टकराने से दो दर्जन से अधिक बच्चे घायल

  •  
  • Publish Date - August 31, 2026 / 03:22 PM IST,
    Updated On - August 31, 2026 / 03:22 PM IST

अमेठी (उप्र), 31 अगस्त (भाषा) अमेठी जिले में सोमवार को एक स्कूल बस और एक कंटेनर ट्रक की भिड़ंत में दो दर्जन से अधिक बच्चे घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि दुर्घटना भाले सुल्तान शहीद स्मारक पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में अलीनगर और थौरी के बीच थौरी रोड पर पूर्वाह्न करीब 11 बजे हुई।

एएसपी ने बताया कि आरपीएस एकेडमी स्कूल की बस सामने से आ रहे कंटेनर से टकरा गई, जिसमें दो दर्जन से अधिक बच्चे घायल हो गए।

घायलों में से 15 बच्चों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जगदीशपुर ले जाया गया। सिंह ने कहा, उनमें से दो को फ्रैक्चर हुआ है, जबकि बाकी बच्चे खतरे से बाहर हैं।

अधिकारी ने बताया कि एक क्रेन की मदद से बस और कंटेनर को अलग किया गया।

उन्होंने बताया कि घटना के संबंध में कानूनी कार्यवाही शुरू की जा रही है।

इस हादसे के बाद कुछ लोगों ने स्कूल की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े किए हैं, क्योंकि भारी बारिश को देखते हुए अमेठी के जिलाधिकारी संजय चौहान ने सोमवार को जिले के स्कूलों में छुट्टी की घोषणा कर दी थी।

भाषा सं जफर

मनीषा वैभव

वैभव