मुजफ्फरनगर (उप्र) छह अगस्त (भाषा), मुजफ्फरनगर जिले के रतनपुरी थाना इलाके में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि जिले के रतनपुरी थाना इलाके के मुहम्मदपुर माफी गांव में शनिवार रात अज्ञात बदमाशों ने गायिका फरमानी नाज के चचेरे भाई खुर्शीद (17) की चाकू मारकर हत्या कर दी।
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अतुल श्रीवास्तव ने यहां पत्रकारों को बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और मामले की जांच जारी है। उन्होंने कहा कि आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम गठित की गयी है।
भाषा सं आनन्द धीरज
धीरज