उत्तर प्रदेश के बलिया में छह वर्ष की बच्‍ची से सामूहिक दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

Ads

उत्तर प्रदेश के बलिया में छह वर्ष की बच्‍ची से सामूहिक दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

  •  
  • Publish Date - March 10, 2024 / 05:08 PM IST,
    Updated On - March 10, 2024 / 05:08 PM IST

बलिया (उप्र) 10 मार्च (भाषा) उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में दो नाबालिग लड़कों के खिलाफ छह वर्षीय एक बच्ची से कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म करने के लिए मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

बलिया के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि दुबहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली छह वर्षीय बच्ची से उसके पड़ोस में रहने वाले दो नाबालिगों ने सात मार्च की शाम को सामूहिक दुष्कर्म किया।

अधिकारी ने बताया कि बच्ची के पिता की शिकायत पर शनिवार रात कोदोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 डी (सामूहिक बलात्कार) के साथ-साथ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की सुसंगत धारा में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया।

अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपी 18 वर्ष से कम आयु के हैं।

उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपियों को हिरासत में लेने का प्रयास कर रही है।

भाषा सं आनन्‍द जितेंद्र

जितेंद्र