इटावा में आपसी विवाद में बेटे ने जहर खाकर जान दी, मां ने फांसी लगाई

Ads

इटावा में आपसी विवाद में बेटे ने जहर खाकर जान दी, मां ने फांसी लगाई

  •  
  • Publish Date - May 2, 2026 / 12:58 AM IST,
    Updated On - May 2, 2026 / 12:58 AM IST

इटावा (उप्र) एक मई (भाषा) इटावा जिले के थाना लवेदी क्षेत्र के एक गांव मे कथित तौर पर आपस में कहासुनी हो जाने पर बेटे ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी, जबकि बेटे की मौत के सदमे मे मां ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

लवेदी थाना प्रभारी प्रीती सेंगर ने बताया कि थाना क्षेत्र के अंतर्गत चिंडौली गांव मे शुक्रवार की शाम घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान गुड्डी देवी (55) और उसके बेटे विवेक कुमार (21) के रूप में हुई।

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

भाषा

सं आनन्द रवि कांत सुभाष

सुभाष