General Dhiraj Seth Latest News: जनरल उपेंद्र द्विवेदी रिटायर, जनरल धीरज सेठ बनें 31वें आर्मी चीफ, संभाली विधिवत कमान.. जानें भारतीय सेना में योगदान

Ads

New Indian Army Chief General Dhiraj Seth Latest News: जनरल धीरज सेठ ने भारतीय सेना के 31वें थल सेना प्रमुख का पदभार संभाला, चार दशक का सैन्य अनुभव साथ लाए।

  •  
  • Publish Date - June 30, 2026 / 05:00 PM IST,
    Updated On - June 30, 2026 / 05:02 PM IST

New Indian Army Chief General Dhiraj Seth Latest News || Image- AIR File

HIGHLIGHTS
  • जनरल धीरज सेठ बने भारतीय सेना के नए प्रमुख।
  • जनरल उपेंद्र द्विवेदी के स्थान पर संभाला पदभार।
  • आधुनिकीकरण और रणनीतिक योजना में रहा अहम योगदान।

नई दिल्ली: जनरल धीरज सेठ ने मंगलवार को भारतीय सेना के 31वें थल सेना प्रमुख के रूप में पदभार संभाल लिया। उन्होंने जनरल उपेंद्र द्विवेदी का स्थान लिया। आज वे चार दशक से अधिक की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हो गए। (New Indian Army Chief General Dhiraj Seth Latest News) रक्षा मंत्रालय के अनुसार, जनरल धीरज सेठ भारतीय सेना में लगभग चार दशक के लंबे अनुभव के साथ इस पद पर पहुंचे हैं। उन्होंने सेना के संचालन, रणनीति, आधुनिकीकरण और क्षमता विकास जैसे कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में योगदान दिया है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

1986 में आर्मर्ड कोर में हुए थे कमीशन

जनरल धीरज सेठ राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA), खड़कवासला के पूर्व छात्र हैं। उन्हें दिसंबर 1986 में भारतीय सेना की आर्मर्ड कोर में कमीशन मिला था। अपने सैन्य करियर के दौरान उन्होंने रेगिस्तानी क्षेत्र में आर्मर्ड रेजिमेंट, पश्चिमी क्षेत्र में आर्मर्ड ब्रिगेड और जम्मू-कश्मीर में काउंटर इंसर्जेंसी फोर्स की कमान संभाली। लेफ्टिनेंट जनरल के रूप में उन्होंने भारतीय सेना की प्रमुख स्ट्राइक फॉर्मेशन सुदर्शन चक्र कोर का भी नेतृत्व किया।

दो सेना कमानों का नेतृत्व करने का दुर्लभ अनुभव

जनरल धीरज सेठ ने दिल्ली एरिया के जनरल ऑफिसर कमांडिंग के रूप में भी कार्य किया। बाद में उन्हें दक्षिण-पश्चिमी कमान और दक्षिणी कमान की जिम्मेदारी सौंपी गई। वह उन चुनिंदा अधिकारियों में शामिल हैं जिन्होंने दो अलग-अलग ऑपरेशनल आर्मी कमांड का नेतृत्व किया है। (New Indian Army Chief General Dhiraj Seth Latest News) रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, जनरल धीरज सेठ ने सेना मुख्यालय में रणनीतिक योजना और क्षमता विकास से जुड़े महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए सेना के आधुनिकीकरण, नई तकनीकों के उपयोग और भविष्य की सैन्य आवश्यकताओं के अनुरूप योजनाएं तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

उच्च सैन्य शिक्षा में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन

जनरल धीरज सेठ ने कई प्रतिष्ठित सैन्य पाठ्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उन्होंने हायर कमांड कोर्स, नेशनल डिफेंस कॉलेज और फ्रांस के पेरिस में कमांड एंड स्टाफ कोर्स भी किया है। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उनके व्यापक अनुभव और रणनीतिक दृष्टिकोण से भारतीय सेना को आगे मजबूती मिलेगी।

इन्हें भी पढ़ें:-

उप्र : सहारनपुर में माल ढुलाई लिफ्ट की चपेट में आने से रेस्तरां मालिक की मौत

कॉजपा का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी, दीपके ने समर्थकों के प्रवेश पर पाबंदी का आरोप लगाया

अमेरिका में भारत के राजदूत विनय क्वात्रा ने मैरीलैंड में आईएनएस सुदर्शिनी का दौरा किया

दिल्ली हवाईअड्डे के शौचालय के फ्लश में 1.47 करोड़ रुपये का सोना छिपाने वाला यात्री गिरफ्तार

दक्षिण अफ्रीका में अवैध आव्रजन के खिलाफ प्रदर्शन : सरकार ने बड़े पैमाने पर सुरक्षा कर्मी तैनात किये

Q1. भारतीय सेना के नए थल सेना प्रमुख कौन बने हैं?

उत्तर: जनरल धीरज सेठ ने भारतीय सेना के 31वें थल सेना प्रमुख के रूप में पदभार संभाला है।

Q2. जनरल धीरज सेठ को सेना में कब कमीशन मिला था?

उत्तर: उन्हें दिसंबर 1986 में भारतीय सेना की आर्मर्ड कोर में कमीशन मिला था।

Q3. जनरल धीरज सेठ की प्रमुख उपलब्धियां क्या हैं?

उत्तर: उन्होंने दो ऑपरेशनल आर्मी कमांड का नेतृत्व किया और सेना के आधुनिकीकरण व क्षमता विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।