Shooting Championship In Indore/Image Credit: IBC24.in
Shooting Championship In Indore: इंदौर: शहर में आयोजित महाराजा तुकोजीराव पवार ट्रॉफी इंदौर जिला इंटर स्कूल एवं मास्टर्स शूटिंग चैंपियनशिप में युवा शूटर श्रीहान नागले ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। स्पोर्ट्स पिस्टल मास्टर्स वर्ग में श्रीहान ने 400 में से 339 अंक अर्जित कर सिल्वर मेडल अपने नाम किया। इसके साथ ही उन्होंने प्रतियोगिता में ब्रॉन्ज मेडल भी हासिल कर इंदौर का गौरव बढ़ाया।
इंदौर जिला राइफल संघ के तत्वावधान में डेली कॉलेज में आयोजित इस प्रतियोगिता में बालक, बालिका और मास्टर्स वर्ग के खिलाड़ियों के बीच कड़े मुकाबले हो रहे हैं। अनुभवी खिलाड़ियों के बीच कम उम्र में श्रीहान का प्रदर्शन विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।
श्रीहान के कोच संदीप पाटीदार ने बताया कि 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में श्रीहान मध्य प्रदेश के सबसे कम उम्र के शूटरों में शामिल हैं। (Shooting Championship In Indore) इससे पहले भी वे कई प्रतियोगिताओं में इंदौर का नाम रोशन कर चुके हैं। इतनी कम उम्र में उनका लगातार बेहतरीन प्रदर्शन उनकी प्रतिभा और मेहनत को दर्शाता है।
Shooting Championship In Indore: कोच के अनुसार, इस वर्ष श्रीहान से स्वर्ण पदक की पूरी उम्मीद थी, लेकिन परिवार में शोक होने के कारण वे अभ्यास को पर्याप्त समय नहीं दे सके। इसके बावजूद उन्होंने अंतिम चरण में शानदार वापसी करते हुए बेहतरीन अंक हासिल किए और मुकाबले का रुख बदलते हुए सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर लिए।
इन्हें भी पढ़ें:-